विश्व जल दिवस पर निबंध स्पर्धा का आयोजन… — मातृवृक्ष बहुउद्देशीय शैक्षणिक व सामाजिक संस्था द्वारा निबंध स्पर्धा पुरस्कार वितरण समारोह…

सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा

हिगणघाट :– मातृवृक्ष शैक्षणिक व सामाजिक संस्था तथा जी बी एम एम हाई स्कूल व कनिष्ठ महाविद्यालय सुयुक्त तत्वधान में विश्व जल व वन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। पूर्व माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए जल ही जीवन है।इस पर निबंध स्पर्धा ली गयी। 

          उचमाध्यमिक विद्यार्थियों के लिए जल सुरक्षा जवाबदारी व समृद्ध भविष्य विषय पर 175 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।पुरस्कार वितरण समारोह में संस्था के सचिव अध्यक्ष किशोर उकेकर अध्यक्ष थे। प्रमुख अथिति जी बी एम एम हाइस्कूल के उपमुख्याध्यापक एम एस कुरेशी, पर्यवेक्षक संजय तराले ,शिक्षिका राउत मैडम ,व मातृवृक्ष संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. अनीस बेग मंच पर उपस्थित थे।

           स्पर्धा में 5 से 8 में प्रथम ,दुवितीय ,तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण किये गए। 9 वी और 11वी में भी इसी तरह पुरस्कार दिए गए।। जल सरंक्षण विषय पर कुरेशी सर तराले,किशोर उकेकर ने अपने संशिप्त विचार में जल ही जीवन है ।और इसी प्रवाह की तरह जीवन होना चाहिए।सभी ने इसी पर प्रकाश डाला।स्कूल में हर वर्ष जल सरंक्षण दिवस पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां दी जाती है इस बार स्कूल में निबंध स्पर्धा का आयोजन किया गया।

         सभी ने पानी के को बचाने के लिए अनेक उत्तम तरीके बताए। डॉ.अनिस बेग ने जी बी एम एम हाइस्कूल व जूनियर कॉलेज हमेशा से ही रचनात्मक कार्य मे अव्वल है।और सभी शिक्षक गन यहां होने वाले शैक्षणिक सामाजिक कार्यक्रम में सहयोग के लिए प्रथम है । कार्यक्रम का संचालन त्रिरत्न नागदिवे ने किया,दांडेकर मैडम,सौ. ठाकरे,सौ.नियाज़ी मैडम ने सहयोग दिया।।