सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हिंगणघाट :- पांच दिन का मुस्लिम प्रीमियर लीग 3 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन किया गया।जिसमे सभी टीमों ने अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन दिया। क्रिकेट टूर्नामेंट में आयोजन समिति का नजरिया पारदर्शी था।
मोबाईल में विलीन युवाओं का रुख मैदानी मेहनत कश खेल की तरफ आकर्षित करना था।इस खेल के खेलने से दिमागी सक्रियता ओर शरीर तंदरुस्त बने,खेल में रुचि पैदा होने से उनका हौसला बड़े ओर वह हर चुनौतियों को स्वीकारे।
फाइनल मैच 9 फरवरी रात 8 बजे वसंत विहार पैसिफिक क्रिकेट मैदान पर मैच का आगाज़ किया गया।जिसमे होटल बिरहा ओर फैशन प्वाइंट में जबरदस्त मुकाबला हुआ। फैशन प्वाइंट की टीम ने 106 रन बनाए और बिरहा टीम 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फैशन प्वाइंट ने 46 रन से जीत हासिल की। फैशन प्वाइंट टीम के जिशान को मैंन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
मैंन ऑफ द सीरीज का खिताब वर्धा के आबिद शेख को मिला।शाहिद गोरी की बेहतरीन बैटिंग के लिए अथितियो ने 3500रू नगद पुरस्कार दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्यारु कुरेशी,मोहमद रफीक पत्रकार,शाकिर खान पठान,सैय्यद शाहीन, फिरोज़ खान,एड.इब्राहिम बक्श,एड. अशी आज़मी,मजाज़ कुरेशी, मिर्ज़ा दौलत बेग,रफीक शेख,खलील भाई,सभी अथितियो ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। मैच का आखों देखा हाल बयान कर दूर दृष्टि रख ने वाले मुफ्फजल हुसैन,एड.मुबारक मलनस,अब्दुल कादिर बक्श पत्रकार करीम भाई ने बेहतरीन अंजाम दिया।
ओर आयोजन समिति द्वारा सभी अथितियो का स्वागत किया गया। मुस्लिम प्रीमियर लीग 3 क्रिकेट टूर्नामेंट को उसकी कामयाबी की बुलंदी पर लेकर जाने में एकता ,समन्वय,आदर,भाई चारा,मोहब्बत,एक बहोत बड़ी ताकत होती है।यही बहू मुखी प्रतिभाओं के धनी आयोजन समिति अध्यक्ष मुफ्फजल हुसैन ओर उनकी सक्रिय मेहनत कश टीम ने अंजाम दिया है।


