Home Social पत्रकारिता के जनक आचार्य बालशास्त्री जांभेकर के स्मृति में पत्रकार स्नेह मिलन...

पत्रकारिता के जनक आचार्य बालशास्त्री जांभेकर के स्मृति में पत्रकार स्नेह मिलन ओर गौरव पुरस्कार समारोह हुआ संपन्न।

सैय्यद ज़ाकिर

  उपसंपादक..

दखल न्यूज भारत…

हिगनघाट :- शहर के रेल्वे स्टेशन के पास आश्रय बेघर निवारा सभागृह में गत दी.6: जनवरी को दोपहर 3 बजे मराठी समाचार पत्र के दर्पणकार आचार्य बालशास्त्री जांभेकर के स्मृति दिन के अवसरपर पत्रकार स्नेह मिलन ओर साहित्य गौरव पुरस्कार उल्हास से संपन्न हुआ।…

              जिसमे प्रसिद्ध साहित्यिक एवं निवेदिका डाॅ.मनीषा रीठे,नगराध्यक्षा डाॅ.नयना तुडसकर,मुख्याधिकारी प्रशांत उरकुड़े इनकी समारोह में उपस्तिथि थी।

         सर्व प्रथम डाॅ.नयना तूडसकर ने पत्रकारिता के जनक आचार्य बालशास्त्री जांभेकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया।

       उपरांत हिगनघाट तालुका पत्रकार संघ के मंगेश वनिकर ने डाॅ.मनीषा रीठे को पुष्प गुच्छ,स्मृति चिन्ह देकर गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया।…

           सभी पत्रकारों ने मिलकर डाॅ.नयना तूड़सकर को पुष्प गुच्छ,शॉल,स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया।,मुख्याधिकारी प्रशांत उरकुड़े का भी स्वागत किया गया। 

      डाॅ.नयना तुडसकर ने बेघर निवारा के संचालक नगर सेवक दिनेश वर्मा के कार्य की सराहना की ओर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

         आज के दौर में दिलों में दरार पड़ने से दूरियां बढ़ गई हैं,अपनों ने ही अपनो को बेघर कर दिया।ऐसे ही लोगों को सहारा स्नेह देकर उनकी देख भाल की जिम्मेदारी का काम दिनेश वर्मा ने ली है।इनकी कार्यप्रणाली तारीफ के काबिल है ऐसा मान्यवरों ने कहा। 

              अथितियो ने कहा कि पत्रकार की कलम की लिखावट तलवार की तेज़ धार की तरह तेज़ होनी चाहिए।जिससे अंधकार दूर हो ओर जागृति निर्माण होनी चाहिए।

           शहर के पत्रकारों के लिए पत्रकार भवन निर्माण का कार्य कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने की बात सामने आई है।जिसके लिए उत्तम जगह की खोज शुरू है।…

         इस कार्यकर्म में पत्रकार विजय बाबू राठी,अनिल कडू,राजेंद्र राठी,मंगेश वनिकर,अजय मोहोड़,दशरथ ढोकपाड़े,पप्पू अवस्थी,नरेंद्र हाड़के,महिला पत्रकार हर्षाली सातघरे,प्रमोद जुमड़े,सैय्यद ज़ाकिर,मुकेश चौधरी,रवि येनोरकर,योगेश लखोटे,केशव तीतरे आदि की उपस्तिथि थी।…

          बेघर निवारा के कर्मचारियों ने इस कार्यकर्म को सफल बनाने हेतु श्रम कर सहयोग किया।