सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हिगंनघाट :- शहर का सबसे मुख्य मार्ग जामा मस्जिद चौक पर कई छोटे बड़े गड्ढे हो गए है।को आवागमन में बाधा निर्माण कर रहे है। बरसात की रफ्तार बड़ गई है।इसके चलते इन गहरे गड्ढों में पानी भर जाता है जिसमे रास्ता साफ दिखाई नही देता। इस मार्ग पर आवाजाही करने वाले छोटे बड़े वाहनों की गति तेज़ होती है,जिन्हे गड्ढे दिखाई नही देते।

गाड़ी के पही ये का रुख जब गड्ढे की तरफ नतमस्तक होता है तब पैदल चलने वाली जनता पर गड्ढों में भरा गंदा पानी उड़ाने से कई बार वाद विवाद की स्थिति निर्माण हो जाती है। परिसर के सभ्य लोगों द्वारा बीच बचाव कर समन्वय ओर स्नेह कायम किया गया है। जामा मस्जिद चौक परिसर की नालियों की समस्या को लेकर नगर परिषद में कई बार निवेदन दिए जा चुके है।लेकिन नगर परिषद अपनी कुंभकर्णीय नींद से जागने को तैयार नहीं है।
बरसात में नालियों के पानी का निकासी मार्ग बंद हो जाता हैं। इसका गंदा पानी सड़क पर तालाब के रूप में परिवर्तित हो जाता है लोगो के घरों में गंदा पानी प्रवेश कर जाता है ,जिसमे जानलेवा जीव-जंतुओं का भी समावेश होता है ,इसमें परिवार के लोगो का जीवन खतरे में पड़ सकता है।
पिछले ३,४ चार दिनों से लगातार हो रही है बरसात की वजह से चौक का समस्या ओ से भरा चित्र स्वास्थ विभाग के अधिकारी चौहान को अवगत कराया गया। जल भराव की परिस्थिति निर्माण होने पर नगर परिषद स्वास्थ विभाग के अधिकारी को संपर्क किया गया।
जिसमे स्वास्थ विभाग के कर्मियों ने जामा मस्जिद चौक परिसर की नालियों की सफाई कर कुछ समय के लिए समस्या को हल कर दिया है।इसमें नगर परिषद की गलतियां है ओर परिसर के दुकानदारों की भी जिन्होंने अपनी दुकानों के स्लैब नाली पर रखने से ओर भी समस्या गंभीर हो गई ,स्वास्थ कर्मी नाली की सफाई कै से करेगा ? सारे ज़माने का कचरा चेंबर ओर नालियों में जमा रहेता है इस परेशानी के हल के लिए दुकानदारों नगर परिषद स्वास्थ कर्मी यो को सहयोग देना चाहिए।
बुधवार की सुबह में जल भराव की समस्या के निवारण के लिए स्वास्थ अधिकारी आशीष चौहान अपनी पूरी टीम के साथ जामा मस्जिद चौक पहुच कर परिसर निवासियों की समस्या का समाधान कर दिया। जिसमे स्वास्थ अधिकारी आशीष चौहान,दांडेकर,जमादार संजय म करे ,गौतम,आदि नगर परिषद स्वास्थ विभाग के कर्मी उपस्थित थे।



