सैय्यद ज़ाकिर
जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा।
हिंगणघाट :- वना नदी के तट पर रेती उपसना शुरू ही है।कुछ ही दिन पहले तहेसिलदार द्वारा रेती माफ़िया द्वारा अवैद्य रूप से नदी से निकाली गई रेती जप्त कर कार्यवाही की गई। फिर भी रेती रेती चोरों के हौसले बुलंद हैं।
शहर की सौंदर्यता की प्रतीक वना नदी से अवैध रूप से रेती निकालना अभी भी शुरू है ऐसा दृश्य दिखलाई देता है की संबंधित विभाग का आशीर्वाद रेती के ठेकेदारों अनुमति के रूप में प्रदान है। अभी हाल ही में संबंधित विभाग के अधिकारियों सौ ब्रास अवेध रेती जप्त कर कार्यवाही के उपरांत भी रेती की चोरी शुरू है।
नदी के तट डंकिन से रेती निकालकर,छानकर ईमानदारी से भरे रेती के ट्रैक्टर डंकीन मार्ग से दौड़ रहे हैं। जप्त की गई रेती परिसर के साइड की कंपनी में रखी गई थी, उस पर भी रेती चोरों ने हात साफ कर दिया।कम्पनी के अधिकारी सुपर वाईजर चुप्पी साधे हुए है।कोई भी जानकारी देने से इन्कार कर अवैद्य रूप से की गई रेती के काले कारनामों पर पर्दा डाल रहे हैं।
इस पूरे रेती चोरी के काले कारनामों में किसी बड़ी शख्सियत का हाथ होने की संभावना है ,तभी बड़े अधिकारी के मुंह बंद पड़े हैं दिन के उजाले में बेखौफ रेती की चोरी करना संबंधित विभाग के अधिकारियों के लिए शर्मसार होने वाली बात है। क्या अब भी उच्च स्तरीय पर इसकी जांच होगी क्या? अवाम की निगाहें इस पर त्राटक है।



