सैय्यद ज़ाकिर
जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा
हिंगणघाट :- रोटरी क्लब हिंगणघाट द्वारा शिवणकला केंद्र एक बेहतरीन पहेचान का उद्घाटन डॉ.अशोक मुखी हॉस्पिटल में नगर परिषद के विशाल ब्राह्मणकर ओर राशि अर्बन बैंक की मैनेजर विभा कडू,शोएब सैफी की उपस्तिथि में किया गया।
इस शुभ अवसर पर क्लब के सस्थापक अध्यक्ष डॉ.अशोक मुखी,जितेंद्र वर्मा,उदय शें डे,मुरली लाहोटी,ओर माया मिहानी उपस्थित थे,केंद्र का उद्घाटन विधिवत फीता काट कर अतिथियों के हस्ते किया गया।प्रास्ताविक में डॉ.मुखी ने सिलाई केंद्र खोलने का उद्देश्य बताया की इसमें लड़किया ओर महिलाओं को रोज़गार मिलता है।
वे स्वयं का काम शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती है।जितेंद्र वर्मा ने रोटरी क्लब प्रशिक्षणार्थियों को रोज़गार के लिए सहायता करने की बात कही है,जो आर्थिक रूप कमज़ोर है उन्हे मशी ने देने मानस जताया। नगरपरिषद के विशाल ब्रह्मा मनकर ने रोटरी के प्रोजेक्ट को तारीफे काबिल बताया।इससे महिलाएं खुद अपने पैरो पर खड़ी हो सकती है। इसमें नगरपरिषद की तरफ से बचत गट की महिलाओ को भी प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
रोटरी के प्लास्टिक निर्मूलन में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया। विभा कडू मैडम ने रोटरी प्रकल्प की प्रशंशा की ओर कहा की इतने कम शुल्क में लड़किया प्रशिक्षण लेकर अपना काम शुरू कर सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन मुरली लाहोटी ने किया ओर आभार उदय शेंडे ने माना।
कार्यक्रम को उसकी कामयाबी की बुलंदी पर ले जाने वालो में राजू निखाड़े,पीताम्बर चंदानी,मुकुंद मुधड़ा,अशोक बोगिरवार,अशोक डालियां,निशा शर्मा,मंजूषा मुड़े,रविन्द्र वानखेड़े,सुनील अलोनी आदि ने सहयोग किया।



