सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हिंगणघाट :– शहर में गत दिनों 21/3/2026/ शनिवार को सुबह सभी मुस्लिम भाइयों ने ईदगाह ईद की नमाज़ अदा की,जमा मस्जिद के ईमाम साहब ने आपसी भाई चारा,अमन ओर शांति बरकरार रहे,पूरे कायनात के लिए अल्लाह से दुआ की।
सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर तहेदिल से ईद (ईदुल फित्र ) की मुबारक बाद दी।ईद के मुकदस्स मौके पर सभी मुस्लिम भाइयों को राज नेताओं ने तहेदिल से ईद की बेशुमार मुबारक बाद दी।
एड.सुधीरबाबू कोठारी,राजूभाऊ तीमांडे,शिव सेना उद्धव बाड़ासाहेब ठाकरे पक्ष के सतीश धोबे,मनीष देवड़े,गजानंद काटोले,प्रकाश अनासाने,भोला ठाकुर आदि शिव सैनिकों ने ईद के शुभ अवसर पर गुलाब के फूल देकर ईद की मुबारक बाद देकर प्रेम भाई चारा कायम किया है।
ईद के शुभ अवसर पर सुरक्षा में कार्यरत प्रशासन के लिए भी जामा मस्जिद के ईमाम साहब ने दुआ खैर की।
हींगनघाट पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।इस सक्रिय कार्य प्रणाली में उपविभागीय पुलिस अधिकारी हिंगणघाट सुशील कुमार नायक,हिंगणघाट पुलिस स्टेशन के थानेदार अनिल राउत,पि.एस.आय अजय अवचट,पि.एस.आय तोसिफ शेख,पि.एस.आई.वानखेड़े,ओर उनके सहयोगी राहुल गिरडे,जगदीश चौहान,होम गार्ड पथक कर्मी आदि ने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारक बाद दी।
जामा मस्जिद कमेटी ने भी पुष्प गुच्छ देकर थानेदार ओर उनके सहयोगीयो को मुबारक बाद दी। जामा मस्जिद कमेटी ने अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर अंजाम दिया।



