सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हींगनघाट :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। गीमाटेक्स हॉल में गत दिनों सुबह 9 बजे उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में योग के क्षेत्र में कार्य करने वाली श्रीमती प्राची पांचखेड़े,सामाजिक व स्वास्थ सेवा में योगदान देने वाली डा.प्रणाली सायंकार , शिक्षा के क्षेत्र उत्कृष्ठ कार्य करने वाली श्रीमती दीपाली सावंत,आदिवासी ओर किसान समुदाय के लिए कार्य करने वाली नलिनी सयाम,तथा समाज सेवा के लिए जानी जाने वाली करुणा तासीर मूसले का विशेस सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर ओर संचालन रोटेरियन प्रतिभा वांधरे ने किया । कार्यक्रम रोटरी क्लब के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणादाई है ।



