सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हींगणघाट :- शहर के मुस्लिम कुरेशी समुदाय के अध्यक्ष प्यारू कुरेशी ने कुरेशी समाज भाइयों की बैठक में 26 जुलाई से जानवरों की खरीदी बिक्री बंद करने की घोषणा 15 जुलाई को शाम ५ बजे की गई।
कुरेशी समुदाय के बंधुओ द्वारा जानवरों को बाज़ार से जानवरों की खरीद बिक्री का व्यवहार चल रहा है,आगामी 26 जुलाई से हींगणघाट शहर ही नहीं बल्कि पूरे वर्धा जिल्हे में कुरेशी समाज भाइयों के द्वारा जानवरों को खरीदना बेचना जानवरों का व्यवहार बंद करने की घोषणा इस समय की गई।
इस बड़े निर्णय के पीछे के कारण के बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं है।लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह निर्णय समाज के लोगों के हित के लिए लिया गया।ऐसा प्यारु कुरेशी ने बताया।
यह फ़ैसला मुस्लिम कुरेशी समुदाय के लिए एक बड़ा ओर बेहतरीन बदलाव होगा ।इस बड़े ओर बेहतरीन के निर्णय में हाजी प्यारू कुरेशी,युनुस कुरेशी, राशिद कुरेशी आदि की उपस्तिथि थी।



