Home Social डाॅ.बाबासाहाब आंबेडकर भारत भूषण अवॉर्ड से हींगणघाट से बलराम मिहानी सम्मानित।…

डाॅ.बाबासाहाब आंबेडकर भारत भूषण अवॉर्ड से हींगणघाट से बलराम मिहानी सम्मानित।…

   सैय्यद ज़ाकिर 

जिल्हा प्रतिनिधी वर्धा।

हींगणघाट :- आंबेडकर ग्लोबल फाउंडेशन नई दिल्ली के सयुक्त तत्वाधान में डाॅ.बाबासाहाब आंबेडकर भारत भूषण नैशनल एक्सीलेंड अवॉर्ड 2025 देश के प्रतिष्ठित स्थान न्यू महाराष्ट्र सदन नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

        जिसमे देश भर के प्रतिष्ठित लोगों को अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है।इसमें हींगणघाट के श्री.बलराम मिहानी को सम्मानित किया गया।

       कार्यक्रर्म में मुख्य अतिथी के रूप में पूर्व चीफ जस्टिस के.जी.बालकृष्णन,भारत मंच के अध्यक्ष डाॅ.प्रशांत दुवेदी,सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष आदेश अग्रवाल,बनारस जिला न्यायाधीश अनिल कुमार यादव,केंद्रीय राज्य मंत्री के निजी सचिव डाॅ.मनीष गवई उपस्थित थे।

        पुर्व जस्टिस बालकृष्णन ने सबको बधाइयां देते हुए कहा कि अवॉर्ड मिलने के बाद समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियां बड़ जाती है।जिससे समाज में ओर अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। 

       हींगणघाट के बलराम मिहानी को पुर्व न्यायाधीश के.जी.बालकृष्णन ओर डॉक्टर मनीष गवई ने अवॉर्ड से सम्मानित किया।

      बलराम मिहानी का बैंकिंग ओर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है,आध्यात्मिक क्षेत्र मे संत निरंकारी मिशन में अनेक सेवाएं देते आ रहे है अवॉर्ड मिलने पर शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने तथा निरंकारी भक्तो ने उनका अभिनंदन किया। 

        कार्यक्रर्म में अमरावती के श्री.डेटाराम मनोजा विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र के अध्यक्ष,अमरावती के शिवधारा संस्था के डॉक्टर संतोष साईं विशेष रूप से उपस्थित थे।