सैय्यद ज़ाकिर
जिल्हा प्रतिनिधी वर्धा
हिंगणघाट :- नगरपरिषद द्वारा संचालित जी.बि.एम.एम. हायस्कूल की दसवीं कक्षा का परिणाम हाल ही में घोषित हुआ,जिसमे विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
योगेश्वरी हेमंत डेकाते ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हींगनघाट तहसील दूसरा स्थान हासिल किया है।वह सिर्फ एक अंक से प्रथम स्थान चूक गयी।…
विद्यालय के ही सुयोग कांबडे ने 92.40 प्रतिशत अंको के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया,जबकि तीसरे स्थान पर पूनम पंचभाई ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
स्कूल का रिजल्ट 90 प्रतिशत रहा है।इन सभी कामयाब विद्यार्थियों को हींगनघाट नगरपरिषद के मुख्याधिकारी उरकूड़े ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक सुनील फुटाने,उपमुख्याध्यापक मजाज कुरेशी,पर्यवेशक संजय तराडे,ओर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मुबारक बाद दी ओर उनके उज्वल भविष्य की कामना की।..
विद्यालय के बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे स्कूल में खुशी की लहर है।



