सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हिंगणघाट :- विश्व रत्न डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर चौक परिसर स्थित जुना सरकारी हॉस्पिटल ग्राउंड में अल खिदमत फाउंडेशन द्वारा ईज्तेमाई शादी (सामूहिक विवाह )का गत दी.11जानेवारी 2026 शाम 6:बजे शानदार आयोजन किया गया। जामा मस्जिद के इमाम साहब ने सभी दूल्हा-दुल्हनों का निकाह पढ़ाया,ओर उनकी नई जिंदगी की शुरुवात की तमाम खुशियों के लिए खैरोबरकत की दुआ मांगी।
अल खिदमत फाउंडेशन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसमे खासदार अमर काले , एड.सुधीर बाबू कोठारी,नगराध्याश्या डॉ.नयना तुडसकर,डा.उमेश तुडस्कर,हाजी मोहमद रफीक पत्रकार,शाकिर खान पठान,सैय्यद शाहीन,हाजी एड.इब्राहिम बक्श, प्यारू कुरेशी, जमील खान (वनी ) डॉ.निर्मेष कोठारी,आदि को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उनकी दीर्घायु ओर सुंदर स्वास्थ के लिए पुष्प गुच्छ ओर वृक्ष गमला देकर स्वागत किया गया।
अथितियों ने नये शादी के जोड़ो को तहेदिल बेशुमार मुबारक दी।सभी ने अल खिदमत फाउंडेशन की बेहतरीन कार्य प्रणाली की सराहना की,लगातार बीते पांच वर्षो से अल खिदमत फाउंडेशन इस कार्य बखूबी अंजाम देता आ रहा है।
अल खिदमत फाउंडेशन द्वारा दूल्हा-दुल्हन को उनकी नई जिंदगी की बेहतरीन शुरुवात के लिए,जिंदगी की ज्रुरियात का सामान दहेज के रूप में दिया गया। अल खिदमत फाउंडेशन द्वारा रोटरी क्लब के सदस्यों का भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जावेद मौलाना साहब द्वारा पड़ा गया मुकद्दस सलाम का सभी हिंदू मुस्लिम भाइयों खड़े होकर इस सलाम का एहतराम किया।
अल खिदमत फाउंडेशन की पांच वर्षो से की जा रही जद्दोजहद ने ओर कंधे से कंधा मिलाकर मेहनत करने वाले सदस्यों की बदौलत ही अल खिदमत फाउंडेशन कामयाबी की बुलंदी पर है।इसे इस मुकाम तक पहुंचने वालो में शेख नूरू ,सैय्यद सरफराज अली,शेख सोहेल,शेख ज़मीर ,शेख कलीम,शेख फारुख,इरफान खान ,आसिफ शेख,साजिद शेख,शादाब अली,शेख वसीम,तालिब शेख,कासिम शेख, अज्जू शेख , नईम मलक पत्रकार आदि ने कठिन परिश्रम किया ।



