सैय्यद ज़ाकिर
जिल्हा प्रतिनिधी वर्धा।
हींगणघाट :- शहर की नगर परिषद वाचनालय से लेकर कब्रस्थान की ओर जाने वाले मार्ग की कई दिनों से लाइटें बंद पड़ी है।रात के समय में इस मार्ग पर काला घना अंधेरा छाया रहता है,जहां से छोटे बड़े वाहनों का आवागमन शुरू रहे ता है।..
वाचनालय से लेकर कब्रस्थान तक घनघोर अंधेरा रहता है पैदल चलने वाली जनता को रात के समय आवा जाहि करने वाले वाहनों की सही दशा दिशा साफ दिखाई नही देती।..
दुर्घटना होने का डर अवाम को लगा रहता है। इसमें किसी की भी जान जा सकती है।
इस मार्ग के दाएं बाएं धार्मिक स्थल (दर्गाह )है। जहां हिंदू – मुस्लिम भाइ दर्शन के लिए जाते है।रात के समय अक्सर जायरीन जियारत के लिए जाते है।
इस मार्ग पर जहरीले जीव जंतु गुजरते हैं,जिससे जनता को डर लगा रहता है। स्ट्रीट लाइट ज्यादा तर बंद ही रहेती है,ओर जो शुरू रहती है उन पर सड़क किनारे लगे पेड़ो की घनी डालियों ने अपनी गिरफ्त में लेकर लाईट के उजाले में अड़चन पैदा कर दी है।
परिसर में रहने वालों में जागरूकता की कमी दिखाई देती है।कल को कोई अप्रिय घटना होती है तो इसका जिम्मेदार हींगणघाट नगर परिषद का विद्युत विभाग ही होगा क्या ?



