Home देशविदेश महिलाओं की विशेष शक्ती..

महिलाओं की विशेष शक्ती..

प्रिय पाठकों….

      भारतीय परंपरा में नारी को शक्ति,सृजन और नेतृत्व का आधार माना गया है। महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि विकास की अग्रणी शक्ति के रूप में देखा जाता है। पिछले वर्षों में यह स्पष्ट हुआ है कि जब अवसर, संसाधन और निर्णय में भागीदारी बढ़ती है, तब महिला शक्ति हर क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करती है। सेना से लेकर स्टार्टअप, खेल से लेकर विज्ञान और अनुसंधान तक, देश की बेटियां अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नए आयाम गढ़ रही हैं। यह बदलाव केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि नीतिगत प्राथमिकताओं का परिणाम है,जिसमें महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को केंद्र में रखा गया है। महिला आरक्षण को वास्तविकता में बदलने का प्रयास भी इसी व्यापक सोच का हिस्सा है। संसद में आवश्यक समर्थन न मिलने के बावजूद, भारत सरकार महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

      न्यू इंडिया समाचार (अंक 1-15 मई , 2026) की कवर स्टोरी का विषय ‘आधी आबादी, पूरा अधिकार: आरक्षण पर सरकार अटल’ है,जो भारत सरकार द्वारा महिला आरक्षण को वास्तविकता बनाने के प्रयास को दर्शाता है।

    साथ ही व्यक्तित्व की कड़ी में परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह और केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णयों पर विशेष सामग्री को भी इस अंक में शामिल किया गया है। मुझे आशा है कि आपको यह अंक पसंद आएगा।

     ई-न्यू इंडिया समाचार का नवीनतम अंक,हिन्दी और अंग्रेज़ी के अतिरिक्त 11 भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है। आप अपनी पसंदीदा भाषा के लिंक पर क्लिक कर इस अंक को आसानी से पढ़ सकते हैं।

शुभकामनाएं और आभार…

          कंचन प्रसाद

न्यू इंडिया समाचार की प्रकाशक और महानिदेशक केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी)

                भारत सरकार…