सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक…
दखल न्यूज भारत
हिगनघाट :- 26 जनवरी 1950 को आज ही के दिन हमारे भारत देश को संविधान मिला।जिसने हमें समानता,न्याय,स्वतंत्रता ओर लोकतंत्र शक्ति दी।इस पावन दिन का हमे सदैव स्मरण ओर सम्मान करना चाहिए।
शहर में गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया गया,इसमें रैलियां ओर शहर के हर चौक चौराहे पर चॉकलेट,मिठाईयां,अल्पोहार बाटा गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिंगणघाट द्वारा 200 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा स्कूल के विद्यार्थियों ओर शिक्षको अपने मस्तिश पर उठाए शहर के मुख्य मार्गो से भ्रमण किया।
श्री.लक्ष्मी टॉकीज चौक पर परिसर के मित्र – मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बच्चो को चॉकलेट ओर मिठाईयां बाटी गई।,इसमें रमेश लोंढे (पत्रकार) अमोल मून, पवन साल्वे,बॉबी उरकुडे,अय्यूब खान,दीपक चौधरी,हरीश त्रिवेदी,देवा जोशी,इमरान खान,नन्नु गुप्ता,विनोद फुलमाड़ी उपस्थित थे।
विश्वभूषण डाॅ.बाबा साहेब आंबेडकर चौक से वृक्ष मित्र मंडल द्वारा साइकिल रैली प्रारंभ कर सिव्हिल लाइन होते हुए,शहर के मुख्य मार्गो से भ्रमण कर वृक्ष लगाओ,हरियाली लाओ के नारे लगाते हुए साइकिल रैली वापस डाॅ.बाबासाहाब आंबेडकर चौक पहुंची।,जहां सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए।



