Home Social रोटरी ने की पहल,रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।

रोटरी ने की पहल,रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।

सैय्यद ज़ाकिर

   उपसंपादक

  दखल न्यूज भारत

हिंगनघाट :- रोटरी डिस्ट्रिक 3030 ओर मिशन लाइफ अभियान के तहत ,रोटरी क्लब हिंगनघाट द्वारा गत 8 दिसंबर 2025 सोमवार को वृहद (विशाल)रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

       यह शिबीर कई जगहो पर एच.डी.एफ.सी.(जीवन ज्योतिब्लड बैंक ),गीमा टेक्स इंडस्ट्रीज प्रा. ली,श्रीमती आशा ताई कुनावार कला वाणिज्य ओर विज्ञान संस्था ओर अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित किया हुआ। शिविर में शहर की जनता युवाओं,स्वयं सेवकों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

        123 बॉटल रक्त जमा करके हिंगनघाट क्लब ने एक बेहतरीन मिसाल कायम की ।रोटरी क्लब के अध्यक्ष पीतांबर चंदानी,सचिव रो.मंजूषा मुड़े,मितेश जोशी थे। प्रोजेक्ट टीम से शाकिर खान पठान,जितेंद्र वर्मा,उदय भोकरे,पुंडलिक बकानेअर ओर अन्य सभी रोटरी सदस्य ने सभी रक्त दाताओं ओर सहयोगियों को धन्यवाद दिया। अयोजको ने कहा की आपकी कुछ बूंदे किसी की खुशियों का कारण बन सकती है।