Home Social आमदार समीर भाऊ कुणावार के हस्ते एल.ई. डी. हाय मास्ट ओर स्ट्रीट...

आमदार समीर भाऊ कुणावार के हस्ते एल.ई. डी. हाय मास्ट ओर स्ट्रीट लाइट का शानदार लोकार्पण।

सैय्यद ज़ाकिर

  उपसंपादक

दखल न्यूज भारत

हिंगनघाट :- तहसील कार्यालय से लेकर विश्व भूषण डाॅ. बाबा साहेब आंबेडकर चौक तक स्ट्रीट लाइट शासन की विशेष निधि अंतर्गत ओर महावीर वार्ड, ओर लेबर कालोनी में हाय मास्ट ये आमदार निधि अंतर्गत मंजूर किया गया।

          दीपावली के प्रकाशमय वातावरण में हींगनघाट शहर में विकास का एक और दीप प्रज्ज्वलित हुआ है।शहर के लेबर कालोनी में नांदूरकर के घर के पास ओर महावीर वार्ड में हनुमान मंदिर परिसर की खुली जगह स्थापित किया गया। एल. ई. डी. हाय मास्ट लाईट का शुभारंभ आमदार निधि अंतर्गत ओर शासन की विशेष निधि अंतर्गत मंजूर किया गया।

        भारत रत्न डाॅ. बाबा साहेब आंबेडकर चौक से लेकर तहसील कार्यालय तक नई लगाई गई स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण समारोह आमदार श्री.समीर भाऊ कुणा वार के हस्ते उत्साह से किया गया। शहर के हर एक कोने में प्रकाश ओर विकास पहुंचाने का संकल्प साकार किया।

         जनता को रात के समय होने वाली अंधकार की गंभीर समस्या का निवारण हुआ है। इस लोकार्पण कार्य कर्म में स्थानीय जनता,माजी नगर सेवक,सामाजिक कार्यकर्ता,विविध संघटन के पदाधिकारी,ओर मान्यवर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

          सभी ने आमदार समीर कुनावार इनके विकास उपक्रम की सराहना कर बताया की दीपावली के शुभ अवसर पर आमदार निधि से रौशन हुआ उजाला यह रौशनी हिंगनघाट की प्रगति का एक नया बेहतरीन दीप होगा ।