Home उपक्रम तहसिल के हर गांव में चलाएं श्रमदान अभियान,बिडीओ जाधव।

तहसिल के हर गांव में चलाएं श्रमदान अभियान,बिडीओ जाधव।

    कमलसिंह यादव 

तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी

          स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 की अवधि में ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियां क्रियान्वित की जा रही हैं और तहसिल के प्रत्येक गांव में स्थायी स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए श्रमदान के माध्यम से गांव की सफाई आवश्यक है।

           इसके लिए मुख्य पंचायत समीती पारशिवना के खंडवि कास अधिकारी सुभाष जाधव ने अपील की है कि पारशिवनी तहसिल के प्रत्येक ग्राम पंचायत के हर गावो मे एक दिन,एक घंटा,सब साथ पहल के अंतर्गत 25 सितंबर को २८सेप्टेबर के दिन प्रत्येक गांव में महाश्रमदान अभियान चलाया जाए।

           जिसके तहत ग्रामीण एकजुट होकर श्रमदान अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों,कार्यालयों,संस्थागत भवनों,संकुलों और बाजारों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों,प्रमुख सड़कों,राजमागों,पर्यटन स्थलों,रेलवे स्टेशनों,धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों,चिड़ियाघरों,राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों,ऐतिहासिक स्मारकों,विरासत स्थलों,नदी तटों,घाटों,नालों आदि की सफाई करेंगे.एनसीसी,एनएसएस और सरकारी कर्मचारी भी इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

          इस पहल के चलते तहसिल के प्रत्येक गांव में एक ही दिन सफाई की जाएगी।इस पहल में,ग्रामीणों को बड़ी संख्या में एक साथ आकर ग्राम-स्तरीय महाश्रमदान अभियान को सफल बनाना चाहिए और अपने गांवों के सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई करनी चाहिए,ऐसा आव्हान पंचायत समिती के अधिकारी सुभाष जाधव ने कि है।