कमलसिंह यादव
तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी
पारशिवनी :- सोमवार 11 अगस्त दोपहर पारशिवनी तालुका के इटगाँव के खंडेलवाल के फार्म हाऊस बंगले में एक धामन साँप दिखने पर फार्महाऊस के कर्मचारियों ने तुरंत इटगाव के सर्पमित्र विजय वाल्के को बुलाया गया,जो बिना समय गँवाए तुरंत सर्पमित्र तुरंत खंडेलवाल फार्म हाऊस पर पहुँच कर आठ फिट लंबा धामन साप को पकड़कर वनरक्षक के सहकार्य से जंगल में छोड़ कर जिवनदान दिया।
सर्पमित्र विजय वालके ने अपनी जान जोखिम में डालकर यह काम नियमित रूप से करते आ रहे हैं साथ ही,चूँकि बारिश का मौसम है,इसलिए गावो मे घर खेत मे हर जगह घूम रहे हैं।…
इटगाव के नागरीको ने ऐसे सर्प मित्रों को सांप पकड़ने के साहित्य व सुरक्षा कवच तथा सरकारी मदद दिलाने की माँग की है।



