Home शैक्षणिक पारशिवनी में तालुका स्तरीय विज्ञान शैक्षणिक मेला संपन्न…

पारशिवनी में तालुका स्तरीय विज्ञान शैक्षणिक मेला संपन्न…

    कमलसिंह यादव 

तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी 

— जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तालुका से सुश्री सान्वी सहारे पारशिवनी और सुश्री अरिषा शेख कन्हान का चयन किया गया।

पारशिवनी :- पंचायत समिति पारशिवनी शिक्षा विभाग द्वारा हरिहर विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय पारशिवनी में तालुका स्तरीय अखिल भारतीय विज्ञान शैक्षणिक मेला 2025 धूमधाम से मनाया गया।

         पंचायत समिती पारशिवनी शिक्षा विभाग द्वारा हरिहर विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय पारशिवनी में तालुका स्तरीय अखिल भारतीय विज्ञान शैक्षणिक मेले का उद्घाटन प्रभारी गटशिक्षाअधिकारी सुनील कोडापे के मार्गदर्शन में प्राचार्य सी.वानखेड़े की अध्यक्षता एवं पंचायत समिती प्रभारी शिक्षण विस्तार अधिकारी एवं केंद्र प्रमुख उर्मिला गायकवाड़ की उपस्थिति में किया गया।

      इस अवसर पर पंचायत समिती शिक्षा विभाग के प्रकाश राउत सर केंद्र प्रमुख,धनराल सर,हरिहर स्कूल के जगदीश मोहड़ सर,परीक्षक यू.सी.जैन सर,श्री जुनानकर सर,प्रो.गावंडे सर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

       पारशिवनी तालुका में आयोजित विज्ञान मेले में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के कुल 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विद्यार्थियों ने “क्वांटम युग का प्रारंभ: संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” विषय पर भाषण दिए तथा चार्ट के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की। परीक्षकों ने 100 अंकों में से परिणामों का मूल्यांकन किया और जिसमे पारशिवनी तालुका से जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुमारी सान्वी प्रहलाद सहारे, कक्षा 9वीं, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, बाबुलवाड़ा, और सुश्री अरीशा इकबाल शेख, कक्षा 9वीं, श्री नारायण स्कूल, कन्हान का चयन किया। इन दोनों विद्यार्थियों का चयन के तुरन्त पश्चात पंचायत समिती शिक्षण विभाग को . प्रभारी गटशिक्षण अधिकारी एवं केंद्र प्रमुख उर्मिला गायकवाड़ ने दोनो सफल विद्यार्थी प्रतिभागियों को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और जिला स्तर पर उनकी सफलता की कामना की।

        कार्यक्रम का संचालन चव्हाण सर ने किया और आभार जामगड़े सर ने व्यक्त किया। उपस्थित विद्यालय के विषय शिक्षक अपने विद्यार्थियों के साथ मुख्य रूप से उपस्थित थे।