Home देशविदेश विश्वभूषण डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर की 134 वि जयंती एकता,समन्वय,भाई चारा,उत्साह के साथ...

विश्वभूषण डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर की 134 वि जयंती एकता,समन्वय,भाई चारा,उत्साह के साथ मनाई गई।

  सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा

हिंगणघाट :- महामानव,विश्वरत्न,विश्वभूषण परमपूज्य डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर की 134 वी जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई।

            डाॅ.बाबासाहेब आंबेडकर चौक पर हजारों की तादात में अवाम की गर्दी थी। डाॅ.बाबा साहेब आंबेडकर उत्सव समिति ने सर्व प्रथम बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामूहिक बुद्ध वंदना कर अभी वादन किया।

             जिसमे युवावो ओर महिलाओं ने ह्रदयता से हिस्सा लिया।डाॅ.आंबेडकर चौक पर बाबासाहेब के अभिवादन के लिए कई बड़े बैनरो से सजाया गया था। पूरा परिसर आंबेडकर मय हो गया था।

             शाम को शहर के रैली भ्रमण मार्ग पर मुस्लिम युवाओं द्वारा 2000 हजार पानी बोतल का वितरण किया गया था। सिव्हिल लाईन मार्ग स्थित डाॅ.मनोहर हॉस्पिटल के सामने अल्पोहार ओर पानी वितरण किया गया।

           जिसमे आशीष भेंडे,नरेश बैसवारे,पावन साढ़वे ओर समस्त हॉस्पिटल के समस्त कर्मचारियों ने अथक परिश्रम किया। डाॅ.बाबासाहेब आंबेडकर चाहने वालों ने दूसरो की भी भावना का आदर सम्मान कर प्रेम सौहार्द कायम किया।

            शहर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात थे। हींगनघाट के पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक देवेंद्र ठाकुर की कार्य प्रणाली की सभी ने सराहना की है। डाॅ.बाबासाहेब आंबेडकर जयंती नियोजन के सफलतार्थ विश्वभूषण डाॅ.बाबासाहेब आंबेडकर उत्सव समिती ने अथक परिश्रम किया है।