सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हिंगणघाट : जकात फाउंडेशन मल्टीपरपज सोसायटी द्वारा गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने ओर भारत देश के सभी कत्तल खाने बंद करने के लिए उपविभागीय अधिकारी को निवेदन दिया गया।
गौमाता का मांस होने के शक में अनेक निर्दोष लोगो की बली दे दी गई।ओर परिवार के प्रमुख व्यक्ति के माब्लीचिंग होने से कई परिवार पर भूखों मरने की नौबत आ गई है।
उसी तरह नामदार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुछ दिनों पहले एक अध्यादेश जारी किया की,गौमाता की तस्करी व कतल करने वाले वयक्ति पर मकोका कायदा की कार्य वाही की जाएगी।
इस संदर्भ में प्रशासन ने खुद गौमाता सरक्षणं में मजबूत कदम उठाना चाहिए। ऐसी परिस्थिति में गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करना अत्यंत आवश्यक है,उसी तरह भारत देश के सभी कत्तल खाने तुरंत बंद कर देना चाहिए।
इसके लिए जकात फाउंडेशन मल्टीपरपज सोसायटी हिंगणघाट द्वारा अध्यक्ष फिरोज़ खान ओर आदि सदस्यों ने भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,जिल्हाधिकारी वर्धा,खासदार अमर काले,आमदार समीर कुणावार को निवेदन भेजा गया है।…
निवेदन देने में फिरोज़ खान,एड.मुबारक मलनस,असदुल्लाह खान (मुन्ना भाई ),मुफ्फजल हुसैन,सैय्यद ज़ाकिर पत्रकार,अब्दुल कदीर बक्श पत्रकार,खलील भाई आदि की उपस्थिति थी।


