पारशिवनी में जगह-जगह होगी नाकाबंदी, पुलिस कर्मचारी करेंगे गस्त। — थर्टी फर्स्ट के हड़दंगियों पर पुलिस की नजर।..

    कमलसिंह यादव

तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी..

           पारशिवनी::– वर्ष के आखरी दिन में नए वर्ष का स्वागत करने के लिये जगह -जगह पर थर्टी फस्र्ट पर पार्टियों का आयोजन किया गया जाता है. वहीं इन पार्टियों में शराब का सेवन किया जाता है।

       पिछले कुछ माह से पारशिवनी पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है,लेकिन वर्ष के आखरी दिन थर्टी फर्स्ट पर युवा वर्ग द्वारा आयोजित पार्टियों के शराब के चलते विवाद होने को गंभीर संभावना रहती है।वहीं कुछ शराब विक्रेताओं द्वारा चोरी-छिपे शराब की तस्करी किए जाने की संभावना है।

        जिसके मद्देनजर पारशिवनी पुलिस द्वारा दो दिन पहले शुक्रवार से ही शहर के प्रमुख मागों पर नाकाबंदी की गई है। साथ ही रात के समय गस्त बढ़ाई गई है,जिसके कारण थर्टी फस्र्ट पर शराब विक्रेताओं पर पुलिस कर्मियों की पौनी नजर रहेगी।

           पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पारशिवनी पुलिस ने ग्रामिण भाग सहित पारशिवनी शहर में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।इसके बावजूद गांव अथवा बाहर से शराब की तस्करी न हो इसलिये शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी लगाई गयी।                  इसके अलावा रात के समय पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर गश्त बढ़ा दी। जिसके कारण पोस्टे क्षेत्र के लोगो शराब शौकिनों को थर्टी फस्ट की पार्टी शराब के बिना ही मनानी पड सकती है।

***

शांतिपूर्ण माहौल में साल का स्वागत करें…

          शराब के नशे में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस के जवान तैयार हो गये हैं और गस्त भी शुरू कर दी गयी है।इसके अलावा जरूरी जगहों पर नाकाबंदी भी की गई है।. 31 तारीख को नागरिकों को तेज गति से वाहन चलाकर और घर पर रहकर खुद को और दूसरों को खतरे में डाले बिना शांतिपूर्वक नए साल का स्वागत करना चाहिए।

        राहुल सोनवने 

              पोलिस निरीक्षक 

       पोलिस स्टेशन पारशिवनी..

***

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती..

      शांतिपूर्ण माहौल में नुतन वर्षा का स्वागत करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पारशिवनी पुलिस विशेष ध्यान दे रही है। इस संबंध में,शराब पिकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिसमें शराब पिकर गाड़ी चलाने और तेज गाड़ी चलाने वालों पर 10,000 रुपये का जुर्माना,तेजी से गाड़ी चलाने वालों पर 1,000 रुपये का जुर्माना और लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों पर 2,000 रुपये का जुर्माना शामिल है, ट्रिपल सिट चलाने वाले पर १.००० रुपये का जुर्माना होगा।

***

अप्रिय घटना की तूरंत जानकारी दे..

         आज दिनांक 30.12.2023 को प्रातः 7.30 बजे पुलिस थाना पारशिवनी अंतर्गत बीयर बार एवं रेस्टोरेंट तथा देशी शराब विक्रेता मालिकों एवं लॉज मालिकों की बैठक आयोजित की गई। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर इसकी सूचना सभी ने पारशिवनी पोलिस स्टेशन को तुरंत देने हेतु सभी को निर्देश पोलिस निरिक्षक राहुल सोनवने तथा गोपनिय विभाग के पृथ्वीराज चौहान व्दारा दिये गये।.