श्री.दत्त जयंती सप्ताह संपन्न…

 सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधी वर्धा

हिंगणघाट :–शहर के शिवाजी वार्ड स्थित श्री.हभप धवानंद महाराज आश्रम में इस वर्ष भी गत दी. 20/12/2023 से 28/12/2023/तक श्री.दत्त जयंती सप्ताह का आयोजन किया गया था। 

           दत्त भगवान के दर्शनार्थी बाहर गांव से भी आगमन होता है।कोल्हापुर,मुम्बई,पुणे,चंद्रपुर से भी दर्शनार्थी आते है।आश्रम में सुबह-शाम आरती,पूजा,भजन -कीर्तन कार्यक्रम होता है। 

         माधवानंद आश्रम के संचालक श्री.प्रशांत (महाराज)दत्तात्रय रेटर द्वारा जयंती के आयोजन किया गया था और नियोजन कर्ता सागर दत्तात्रय रेटर ने किया।

            26 /12/को श्री.दत्त भगवान के जन्म के अवसर बैंड -बाजा और आतिश बाज़ी के साथ मनाया गया।सभी भक्तों ने बड़ी मात्रा में दर्शन लिया।

           28 डिसेंबर को महाप्रसाद में सभी भक्तों ने लाभ लिया। श्री.माधवानंद महाराज आश्रम वर्षो से श्रद्धा -आस्था का मंदिर है।दत्त जयंती सप्ताह कार्यक्रम के सफ़लतार्थ -प्रशांत रेटर,सौ.पूजा प्रशांत रेटर,सागर रेटर सौ.अनुजा सागर रेटर,दीप्ती सचिन सराफ,श्रीपाद सराफ, कु.आशु रेटर,कु.अदन्या रेटर,गणेश दादा,सुनील डोंगरे,सौ.शुभांगी सुनील डोगरे,इमरान अली,रूपेश,इमरान शेख,अय्यूब खान और कोल्हापुर के भक्तों ने अथक परिश्रम किया।