Home Maharashtra उपविभागिय पुलिस अधिकारी कार्यालय में हुई समन्वय,एकता,शांति ओर सहयोग की बैठक।

उपविभागिय पुलिस अधिकारी कार्यालय में हुई समन्वय,एकता,शांति ओर सहयोग की बैठक।

सैय्यद ज़ाकिर

    उपसंपादक

  दखल न्यूज भारत

हिंगनघाट :- गत दी.26/5/2026/ मंगलवार को सुबह 10:30 बजे उपविभागिय्य पुलिस अधिकारी श्री.सुशील कुमार नायक ने बकरी ईद के अवसर पर उनके कार्यालय में मुस्लिम समुदाय से समन्वय,भाई चारा ओर सहयोग सुरक्षा प्रणाली को लेकर चर्चा की।

         जिसमे शहर की पांचों मस्जिद जामा मस्जिद,टाका मस्जिद,निशान पूरा मस्जिद,पीली मस्जिद,सुभानिया मस्जिद के पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार आदि की उपस्थिति थी।

        कुर्बानी को लेकर मुस्लिम भाइयों ने ईद की खुशी को लेकर दूसरो के सम्मान समन्वय भाई चारा की बात की।उपविभागिय पुलिस अधिकारी सुशील कुमार नायक ने कहा की समस्या के निवारण के लिए विश्वास जरूरी है।सुरक्षा को लेकर प्रशासन जन हित सुरक्षा में तत्पर हैं।

         सोशल मीडिया पर आने वाले बेबूनियादी संदेश को आगे ना फैलाए,अगर किसी को समन्वय,एकता,भाई चारा,में विवाद उत्पन्न करने वाले संदेश मोबाईल पर आते है तो,उसे हिंगनघाट पुलिस स्टेशन थानेदार,उपविभागिय पुलिस अधिकारी या फिर किसी भी पुलिस कर्मी से संपर्क कर उन्हे समस्या अवगत कराए।

         सही जानकारी देकर अपने शहर में प्रेम,एकता,समन्वय सौहार्द,अमन,शांति कायम रखना हर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। भाषा में नम्रता,शालीनता,एक विश्वास कायम रहे ऐसी बहुमुखी प्रतिभा के धनी उपविभागिय्य पुलिस अधिकारी सुशील कुमार नायक है।

           इस समन्वय,सहयोग,सुरक्षा की बैठक में अकरम दोषी,रज्जाक भाई,गुड्डू मौलाना,आसिफ सोलंकी,अबरार फारूकी,मिर्जा दौलत बेग,नासिर शेख,रहीम शेख,आदि की उपस्थिति थी।