नाईट क्रिकेट स्पर्धा का भव्य आयोजन समाज मंदिर शास्त्री वार्ड द्वारा किया गया था।

  सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा

हिंगणघाट :- नाईट क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन गत दिनों समाज मंदिर शास्त्री वार्ड प्रभाग क्र.18 द्वारा किया गया था।

          प्रभाग के कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गहेरवार द्वारा प्राप्त समाचार के अनुसार नाईट क्रिकेट स्पर्धा में शहर के कार्यसम्राट विधायक समीर कुणावार उपस्थित थे। 

       विधायक समीर कुणावार ने कहा कि मैदानी खेल का अत्यंत आवश्यक है,इससे शरीर तंदुरुस्त,क्रियाशील और मजबूत होता है।

             हमारे शरीर मे निरंतर चुस्ती-स्फूर्ति कायम रहती है और शरीर ऊर्जावान रहेता है।आमदार समीर कुणावार कबड्डी के बेहतरीन खिलाड़ी रहे चुके है।कबड्डी इनका अति प्रिय खेल है।और सभी को मैदानी खेल खेलने की प्रेरणा दी।

          इस अवसर पर आमदार समीर कुणावार,भैयाजी निखाड़े,राजेश जोशी,अंकित त्रिवेदी,मीना परिहार,दिनेश वर्मा,संजय माड़े,मनोज धात्रक आदि परिसर की जनता उपस्थित थी।

        कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अनिल गहेरवार ने किया।।