अयोध्या राममंदिर श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ,हिंगणघाट के शिवाजी वार्ड में श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।।

  सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा

         हिंगणघाट :- शहर का शिवाजी वार्ड ,शहर मध्य भाग होने से शहर की धड़कन कहेलाता है ।वार्ड में भगवान श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

         वार्ड निवासियों ने सर्व प्रथम उच्चतम योग में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की आरती कर फूलों से सजी सुंदर माल्यार्पण कर सभी ने भगवान की प्रतिमा को नमन किया।और सुख-समृद्धि के आशीर्वाद की कामना की।। उपरांत पूरी श्रद्धा के साथ भक्तो एवं जनता को प्रसाद वितरण किया गया।

           बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों और बच्चों ने प्रसाद का लाभ लिया।इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति माजी नगराध्यक्ष प्रेम बाबू बसंतानी,संजय माड़े,दिनेश वर्मा की उपस्थिति थी। भगवान श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफ़लतार्थ महेश बैसवारे,राकेश बैसवारे,राजेश गुप्ता,महेश रघाटाटे, राजेन्द्र चावड़ा,राजेश बैसवारे, संजय बैसवारे आदि ने अथक परिश्रम किया।