जय श्री राम के घोष से गूंज उठी पारशिवनी नगरी. — पारशिवनी में निकली पालकी यात्रा… — भव्य शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु.

    कमलसिंह यादव

तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी 

          पारशिवनी : आपला गांव आपली अयोध्या उत्सव समिति के तत्वावधान में श्री.राम मंदिर पारशिवनी से सोमवार की सुबह भव्य पालकी यात्रा निकाली गयी. 

       कन्याएं और महिलाएं शीश पर मंगल कलश लिए चल रही थीं. संपूर्ण मार्ग जय श्री राम की गर्जना से गूंज उठा. 

          मार्ग और घरों के सामने रंगोलियां बनाई गईं.जगह – जगह प्रभु राम की पालकी का पूजन किया गया.श्रद्धालुओं को अल्पाहार,पेयजल,चाय,शरबत,फरसान,चिक्की का वितरण किया गया.दोपहर 12:20 बजे महाआरती की गई. 1 बजे से महाप्रसाद वितरित किया गया. 

         शाम 6:30 बजे शोभायात्रा निकाली गई.इसमें बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए.

       अयोध्याधाम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में श्री.राम मंदिर में एक सप्ताह तक भजन,पूजन,हवन आदि कार्यक्रम हुए. सुंदरकांड पाठ किया गया. 

        1 जनवरी से घर-घर जाकर अक्षत वितरित किए गए. महोत्सव को सफल बनाने में आपला गांव आपली अयोध्या उत्सव समिति श्री राम मंदिर पारशिवनी के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किए.

मंदिर में दिखा चमत्कार

          पारशिवनी का श्री राम मंदिर लगभग 125 साल पुराना है. इसके इतिहास में सोमवार को पहली बार मंदिर में महाआरती के उपरांत चमत्कार नजर आया. गर्भगृह तथा हनुमानजी और गरुड़जी के मंदिर की दीवारें गीली नजर आईं. रामदरबार के पीछे पानी की परत थी, मानों अदृश्य देवों द्वारा भगवान का जलाभिषेक किया गया हो. अयोध्याधाम में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और पारशिवनी के राम मंदिर में जलधारा को दुर्लभ संयोग माना जा रहा है.