चंद्रपुर जिल्हा आर्म रेसलिंग सिलेक्शन ट्रायल २१ अप्रैल को…

प्रेम गावंडे

उपसंपादक

दखल न्युज भारत

             महाराष्ट्र आर्म रेसलिंग असोशिएशन, नागपुर द्वारा 55वी आर्म रेसलिंग राज्यतरीय स्पर्धा दिनांक 27 अप्रैल 2024 को नागपुर के होने जा रही है। जिसमे संपूर्ण महाराष्ट्र के जिल्हे सहभाग लेने वाले है।

           उसी प्रकार से चंद्रपूर जिल्हे का भी संघ उसमे सहभाग लेने वाला है।उसी राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए, दिनांक 21 अप्रैल 2024 को स्थानिक पैंथर्स स्पोर्ट्स एकेडमी, बागला चौक, बाबूपेठ रोड, चंद्रपुर में सुबह 11.00 बजे से रजिस्ट्रेशन के बाद चयन प्रक्रिया (सिलेक्शन ट्रायल) होने वाली है।

         यह स्पर्धा सब जूनियर, जूनियर, युथ, सीनियर्स लड़के, व लड़कियों के लिए अलग अलग वजन समूहों में होने वाली है, चयन प्रक्रिया में आते समय जन्म दिनांक का प्रमाण पत्र, या आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।

          अधिक जानकारी के लिए मुकेश पाण्डेय – 7020836566 तथा गजानन पांडे- +9158601888 इनसे संपर्क करे।