सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हिंगणघाट :- सराफा एसोसिएशन हीगन घाट द्वारा अहमदाबाद में हवाई जहाज जहाज दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। जिसमे 241 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई थी।इस हादसे में से सभी दुखी है इस दुख दर्द का एहसास करने के लिए ,सराफा एसोसिएशन ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अहमदाबाद प्लेन हादसे में हुई मृतकों के परिवार वालों पर दुखो का पहाड़ टूटा है।
इस दुखद एहसास में शामिल होकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पण का कार्य कर्म का आयोजन किया गया। जिसमे सभी कैंडल लेकर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की ,ओर उनके परिवार वालों को ईश्वर धैर्य और शांति प्रदान करें,ऐसी भी ईश्वर से प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि देने वालो में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम देवगिरकर, मयूर पोहेकर,अभिनंदन मुनोत ,सूरज ढोमने ,राजू देवगीरकर,प्रथमेश वाहुकर ,शरद पाटिल,दीपक जाधव,सूरज नारेकर,राजू पोगड़े,अशोक रोकड़े ,सुरेश कोटेकर,सचिन माड़वी ,वैभव निनावे,आकाश निनावे, प्रजय ढोमने ,हंसराज वर्मा,राकेश येवले,बापू भरने,पाल काका,निशु फटिंग , ढगेजी काका,ओर सभी व्यापारी भाइयों ने उपस्थित रहे कर ,अपनी श्रद्धांजलि अर्पण की।



