विश्वरत्न डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर की 133 वी जयंती एकता और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।।

   सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा

हिगणघाट :– महामानव ,विश्वरत्न परमपूज्य डॉ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 133 वी जयंती बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर चौक पर हजारों की तादाद में अवाम की गर्दी थी।।

          डॉ.बाबा साहेब आम्बेडकर उत्सव समिति ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामुहिक बुद्ध वंदना के उपरांत बाईक रैली निकाली गई। जिसमें युवाओं और महिलाओं ने हृदयता हिस्सा लिया।। शाम को शहर के रैली भ्रमण मार्ग पर अल्पोहार एव शर्बत वितरण किया गया।

           सिव्हिल लाईन मार्ग स्थित एच डी एफ सी बैंक के सामने के प्रतिष्ठानों के संचालकों ने बड़े पैमाने पर अल्पोहार वितरण किया।चंद कदमो की दूरी पर डॉ.मनवर हॉस्पिटल के सामने सभी को अल्पोहार दिया गया।

          एच डी एफ सी बैंक के सामने अल्पोहार के सामने अल्पोहार के आयोजन में गजानन हजारे,प्रशांत जगताप सूरज हजारे,आशीष भेंडे, प्रवीण जगताप, रोहित हजारे, सुनील मुदाफड़े, भिकूसिंग ठाकुर,आदि ने अथक परिश्रम किया।।

          शहर में प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम थे जगह -जगह सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती नियोजन के सफलतार्थ विश्वभूशन डॉ.बाबा साहेब आम्बेडकर उत्सव समिति है।।