पारशिवनी प‌.स.में डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती उत्साह में मनाई गयी।..

   कमलसिंह यादव 

तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी 

पारशिवनी:- पंचायत समिती कार्यालय के प्रागण मे भारतीय घटना के शिल्पकार,महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इनकी 133 वी जयंती बडे ही उत्साह के साथ मनायी गई।..

     कार्यक्रमा की अध्यक्षता पंचायत समिती के कक्ष अधिकारी चंन्द्रहास पाटील ने कि तथा कार्यक्रम के प्रमुख अतिथी पंचायत समिती के मडावी और संजय ठाकुर (विस्तार अधिकारी) प्रमुखता से उपस्थित थे।

       इस अवसर पर पंचायत समिती के कक्ष अधिकारी चंन्द्रहास पाटील तथा विस्तार अधिकारी संजय ठाकुर के हस्ते भारतरत्न-महापुरुष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इनकी प्रतिमा को पूजन और पुष्पहार अर्पण किया गया।

         इनके अलावा प्रमुख रूप से अधिक्षक मडावी,समन्वयक मुनेश कुमार दुपारे,सचिन चौहान,विनोद घारड,मंगेश डोमकी सह सभी उपस्थित कर्मचारियों ने पुष्प अपर्ण कर अभिवादन किया।

       इस अवसर पर प्रमुख अतिथि चन्द्रहास पाटील ,मुनेश दुपारे, व मडावी सर इन्होने अपने अपने मनोगत व्यक्त किये।

     कार्यक्रम का संचालन मुनेश कुमार दुपारे ने किया तथा आभार प्रदर्शन विनोद घारड ने व्यक्त किये‌।इस अवसर पर पंचायत समिती के कर्मचारि प्रमुख रूप से उपस्थित थे‌।