सैय्यद ज़ाकिर
जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा।
हिंगणघाट :- शहर का सबसे महत्वपूर्ण ओर व्यस्त सिव्हिल लाईन मार्ग लक्ष्मी टॉकीज मार्ग है जहां पर न्यायालय,स्कूल,बैंक,पोस्ट ऑफिस, रेल्वे स्टेशन,हॉस्पिटल आदि है ,काफी लंबे समय से इस मार्ग का नवीनीकरण का कार्य शुरू है।शहर का यह भाग मध्य में होने से हार्ट ऑफ दी सिटी काहेलाता है।
इस सिव्हिल लाईन मार्ग पर लक्ष्मी टॉकीज के सामने डीवाय डर मार्ग बनाकर इस मार्ग पर डी वाय डर के बीच 15 से 20 फूट का बड़ा मार्ग खुला रख दिया है। जहां से छोटे-बड़े वाहनों को बीच रास्ते में से आवागमन होगा। जो सरासर ग़लत है जहां कभी भी अप्रिय दुर्घटना होने संभावना बड़ गई है। यह मार्ग चौड़ा ना करते हुए सिर्फ बाईक सवार ओर पैदल चलने वालों के लिए मार्ग रखना सुविधा जनक होगा।
परिसर के छूट भयये रायचंदों की निजी स्वार्थ बातों में आकर संबंधित विभाग के ठेकेदार,इंजीनियरों को हिमाकत का नतीजा किसी बहोत बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण निमंत्रण है। कल को कोई रावण रूपी वाहन किस को अपना शिकार बना ले यह कोई नहीं जानता। कल को अगर कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार को न परिसर के रायचंद ,ठेकेदार या संबंधित विभाग आखिर कोन होगा? इसका जिम्मेदार इस गंभीर समस्या को लेकर परिसर में चर्चा का विषय बन गया है।



