सैय्यद ज़ाकिर
जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा
हिंगणघाट शहर में श्रीराम नवमी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।श्रीराम भक्तो ने अति उत्साह से बाईक रैली ओर एक से एक मनमोहक सुंदर झाकियां तय्यार कर कर जुलूस निकाला । शहर के कई वार्डो से सुंदर मनमोहक झांकियो को श्रद्धा-सुमन अर्पित की गई ।
श्रीराम नवमी के इस पावन पर्व पर आतिश बाजी, बैंड बाजे, डीजे साउंड सिस्टम का युवाओं ने भरपूर आनद उठाया। इस अवसर पर शहर भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे,जुलूस मार्ग पर सुरक्षा में उप पुलिस अधीक्षक जिल्हा वर्धा डॉ.सागर कवड़े, उप विभागीय पुलिस अधिकारी हिंगणघाट रौशन पंडित, हींगनघाट पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक देवेंद्र ठाकुर, पी. एस.आई पाटिल, पी. एस,आई आडंदे, पी. एस.आई मिश्रा, पी. एस.आई वर्मा,वर्धा पुलिस, पैरामिलिटरी फोर्स,महिला – पुरुष होमगार्ड्स हीगण घाट पुलिस स्टेशन के समस्त पुलिस कर्मी ने अपनी कार्य प्रणाली को गंभीरता पूर्वक बेहतरीन अंजाम दिया,जिससे शहर में उत्साह ओर निर्भयता का आनंदमय वातावरण दिखाई दिया।



