Home Crime दिन के उजाले में तुकड़ोजी वार्ड के चार घरों में चोर ने...

दिन के उजाले में तुकड़ोजी वार्ड के चार घरों में चोर ने हाथ साफ कर दिया। — परिसर में दहशत का वातावरण है।

सैय्यद ज़ाकिर

  उपसंपादक

दखल न्यूज भारत

हिगन घाट :– शहर के तुकड़ोजी वार्ड में दिन के उजाले में चोर ने चार घरों में हाथ साफ कर दिया। जिससे परिसर में दहेशत का माहौल हो गया है। तुकडोजी वार्ड के त्रिशरण नगर में रहने वाले बहा दे एस. टी.महामंडल में कार्यरत है।

       महिला वाहक किरण दिगंबर बहा दे के घर पर उनकी गैर मौजूदगी में देखकर 31मई को दोपहर में चोर ने उनके बेटी के काम के 3.5ग्राम वजन के टॉप्स,2 तोले सोने की चैन ओर 22 हज़ार नकदी रक्कम पर चोर ने हात साफ कर दिया। उस दिन बहा दे पति पत्नी उनके बेटे के पास नागपुर गए थे।उनके घर में कोई भी हाजिर नहीं था। दोपहर 2.30 बजे के दरमियान वह वापस आए उनके घर का दरवाज़ा टूटा हुआ दिखाई दिया। छांन बिन कर देखा चोर ने 22 हज़ार नगदी रक्क्म ओर साढ़े पांच ग्राम वजन के सोने के जेवर चुरा कर ओर पीछे के दरवाज़े से फरार हो गया। चोरी दोपहर 1.30 बजे के अंदाज में हुई होंगी ।ऐसा अनुमान बहा दे दंपती ने व्यक्त किया।उन्होंने तुरंत मोबाइल फोन पर पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जांच की ।

         इसके अतिरिक्त इसी तुकड़ोजी वार्ड परिसर के चनेकार के यहां भी चोर ने चोरी की इनके घर से 12 हज़ार नगदी रक्कम चोर ने उड़ा दिए। ओर गणेश सतपुरे के घर से 2 हज़ार रुपए नगदी लेकर गायब हो गए। शहर के थानेदार देवेंद्र ठाकुर ने अभी दो तीन महीने पहले हिगन घाट पुलिस स्टेशन का पदभार संभाला है। इनके कार्य काल में चोरी की घटना उजागर हुई है। नए थानेदार देवेंद्र ठाकुर इनके सामने चुनौती निर्माण हो गई है। चोर अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है ।