सैय्यद ज़ाकिर
जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा।
हिंगणघाट :– हर वर्ष की तरह मानव एकता दिवस पर के अवसर में रक्तदान शिविर का शानदार आयोजन किया गया।संत कवर राम भवन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे 119 रक्तदाताओं ने रक्तदान करके पुनीत कार्य किया है। रक्तदान शिविर के उद्घाटन के अवसर पर संत निरंकारी मंडल गढ़चिरौली ,नागपुर विभाग के क्षेत्रीय संचालक महात्मा हरीश निरंकारी ,वर्धा के सयोजक महात्मा कृष्ण कुमार यादानी,सामाजिक कार्यकर्ता संजय माडे,सेवादल इंचार्ज किशोर जेसवानी उपस्थित थे।
महात्मा हरीश जी निरंकारी ने बताया कि संत निरंकारी मिशन प्रति वर्ष 24 अप्रैल बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन करता है।यह दिन पुण्य स्मरण के साथ साथ मानवता ,सौहार्द ओर एकता की भावना का एक आत्मिक संगम है।
मिशन द्वारा देश भर में रक्तदाता की प्रेरक शृंखला 24 अप्रैल से शुरू होकर पूरे वर्ष भर चलती है यादानि ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह कहते थे रक्त नालियों में नहीं नाडियो में बहना चाहिए।हमे रक्तदान कर ओ रो को जीवनदान देना है। यह माता सुदीशा जी की शिक्षाएं है जो सेवा ओर एकता का संदेश देती है।
रक्त दान शिविर में रक्त यूनिट संग्रहण के लिए सरकारी अस्पताल ओर कस्तूरबा हॉस्पिटल सेवाग्राम की टीम बुलाई गई थी।जिसमे 69 रक्त यूनिट वर्धा जिल्हा सिविल अस्पताल ने किया ओर 50 यूनिट सेवाग्राम हॉस्पिटल ने किया। कार्य कर्म को उसकी कामयाबी की बुलंदी पर ले जाने वाले प्राध्यापक माया मिहानी, अंजु वाधवानी,महेश जेसवाणी,टेकचंद जेसवानी,दीपक जेसवानी,बलराम मिहानी ,सुमित जेसवानी,विनय सामतानी,संजय गुरु नानी, विक्की ठाकुर,चंचल वाधवानी आदि ने अथक परिश्रम किया।



