सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हींगण घाट :- शहर में नाबालिग वाहन चालकों के दुपहिया वाहनों की तेज़ गति बड़ रही हैं दुर्घटनाएं शहर में यातायात बहोत बड़ गया है।इसमें ज्यादा तर नाबालिग बच्चों का समावेश है। कुछ स्कूल और ट्यूशन जाने वाले विद्यार्थी है तो कुछ हवा-हवाई करने वाले भी है।लेकिन इनके वाहनों के गति पर नियंत्रण नहीं है।
अति व्यस्त मार्ग पर भी इनके वाहनों की गति तेज़ होती हैं।इसी धुन में दूसरे वाहन चालकों और पैदल चलने वाले भी इनकी मौज मस्ती में दुर्घटना का शिकार हो रहे है। यातायात विभाग ने सक्रिय होकर नाबालिग वाहन चालकों की गति पर अंकुश लगाना चाहिए।क्युकी तेज़ गति से इनका भी ओर दुसरो का भी नुकसान ही है यातायात विभाग सब कुछ देखते हुए भी नज़र अंदाज कर रहा है।
जोकि नियमों की अहवेलना है। नाबालिग वाहन चालकों के पलक वर्ग भी अपने बच्चो के प्रति अनदेखी कर रहे है।नाबालिग को में उतनी समझ नही होती,जोश और परिदाई उड़ान के चक्कर में दुर्घटना को निमंत्रण दे रहे है। पालकों ने भी अपने बच्चो को आज़ादी क्षमता देनी चाहिए।जिसमे वह ओर उनका जीवन सुरक्षित रहे।संबंधित विभाग की इस लापरवाही पर अवाम की त्राटक है।



