Home Social मिसाईल मैन डाॅ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम प्रवेश द्वार को नाम देने के लिए,आमदार समीर...

मिसाईल मैन डाॅ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम प्रवेश द्वार को नाम देने के लिए,आमदार समीर कुनावार को जकात फाउंडेशनने दिया ज्ञापन।

सैय्यद ज़ाकिर

   उपसंपादक

  दखल न्यूज भारत

हिंगणघाट :- जकात फाउंडेशन द्वारा आमदार समीर कुनावार दिया ज्ञापन शहर के तहेसिल कार्यालय के सामने नव निर्माणधीन प्रवेश द्वार को मिसाईल मैन डाॅ.ए.पी. जे.अब्दुल कलाम का नाम दिया जाए,ऐसा निवेदन दिया गया।

            डाॅ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम हम सब के लिए अपने देश की अज़ीम सख्शियत थे।उन्होंने राष्ट्रपति होते हुए,देश हित में कई अहम फैसले लिए ।ऐसे महान मिसाईल मैन ए. पी. जे.अब्दुल कलाम के नाम पर प्रवेश द्वार को नाम दिया जाए। जिससे हमारे शहर का नाम बुलंदी पर हो।शहर वासियों को गर्व महसूस का अवसर दिया जाए।

            आमदार समीर कुनावार ने माजी राष्ट्रपति के उम्दा कार्यो का ओर उनके देश सेवा की याद ताज़ा करके मुस्लिम समुदाय को इसके लिए,कोशिश करने का वादा मुस्लिम समुदाय को दिया है। इस ज्ञापन की लगातार जद्दो जहेद करने वालो में फिरोज़ खान,शाकिर खान पठान,प्रा. फारिश अली,एड.मुबारक मल नस,एड.अर्शी आज़मी,इमरान कुरेशी, मिर्ज़ा दौलत बेग,सैय्यद शाहीन,मुन्ना कुरेशी जकात फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित थे।