सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हिंगणघाट :- जकात फाउंडेशन हिगणघाट द्वारा हजरत मोहम्मद पैगंबर के जन्मदिन के मुक्कदस मौके पर सरकार द्वारा गोकुल धाम मैदान के सामने बन रहे प्रवेश द्वार को मिसाईल मैन डाॅ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम प्रवेश द्वार नाम देने के अनुरोध का निवेदन उपविभागिय अधिकारी को दिया गया।
डाॅ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम सिर्फ राष्ट्रपति ही नहीं थे बल्कि उन्होंने देश को महाशक्ति बनाने के लिए मिसाईल टेकनोलाजी प्रदान की है।उन्होंने दिव्यांगो के लिए कृत्रिम हाथ पैर बनाए।राष्ट्रपति रहते हुए देश हित में कई बड़े निर्णय लिए।
डाॅ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम नाम प्रवेश द्वार को देकर हिंगणघाट वासियों को गौरवान्वित करने का अवसर दिया जाए,यह अनुरोध निवेदन दिया गया।
इस शुभ अवसर पर जकात फाउंडेशन के अध्यक्ष फिरोज़ खान,उपाध्यक्ष शाकिर खान पठान,सचिव फारिष अली,एड.अर्शी आज़मी,एड.मुबारक मल नस,सैय्यद शाहीन,मिर्जा दौलत बेग,असदुल्लाह खान,अबरार फारूकी आदि उपस्थित थे।



