Home Social गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ पारशिवनी में श्रद्धा व उल्लास...

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ पारशिवनी में श्रद्धा व उल्लास से सम्पन्न हुआ गणेश विसर्जन…

    कमलसिंह यादव 

तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी 

पारशिवनी :- गणेशोत्सव की धूमधाम और उल्लास के बीच शुक्रवार,शनिवार और रविवार को पारशिवनी शहर एवं आसपास के ग्रामों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुआ। …

      श्रद्धालु गणपति बप्पा को विदाई देते समय “गणपति बप्पा मोरया – अगले वर्ष लवकर या” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर रहे थे।पारशिवनी शहर के विभिन्न मोहल्लों एवं घर-घर से गणेश प्रतिमाओं को भक्तों ने अपने निजी वाहनों,ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों से विसर्जन स्थल तक पहुँचाया।..

          पेच नदी,बरेजा तलाव और ग्रामीणो के विभीन्न नदी व तलाव पर बड़ी संख्या में गणेश भक्तों ने गणेश प्रतिमाओं का शांतिपूर्वक विसर्जन किया।

       वहीं,पारशिवनी शहर के बड़े गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन घोघरा और पेंच नदी व अधिकतर बरेजा तलाव में बड़े ही श्रद्धा और परंपरा के साथ किया गया।

         इस दौरान भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा शहर तिन दिन गणेश भक्ति रस में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते बप्पा को विदा किया और अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया। गणेश विसर्जन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

       उपविभागीय पोलीस अधिकारी,पारशिवनी थाना पुलिस निरिक्षक और नगर पंचायत प्रशासन के अलावा महसुल विभाग ने विसर्जन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में गणेशोत्सव का समापन हुआ।

         गणेश भक्तों ने बप्पा से नगर की खुशहाली,समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।