कमलसिंह यादव
तालुका प्रतिनिधी पारशिवनी
पारशिवनी:- भारतीय जैन संघटन पारशिवनी व्दारा आयोजित रक्तदान शिविर मे १५ अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन दिन समाजसेवा मे अग्रणीय संगठन भारतीय जैन संघटन के संस्थापक अध्यक्ष आ. श्री. शांतीलालजी मुथ्या इनके जन्मदिन एवंम् मातोश्री श्रीमती रामीबाई कोचर की स्मृती मे भव्य रक्तदान शिबिर का आयोजन शुक्रवार को वैशाली बाजार परिसर पारसिवनी में किया गया।
१५ अगस्त आझादी के पावन दिन आयोजित भव्य रक्तदान शिबिर में पारसिवनी शहर के युवाओ ने सहपरिवार शीबीर में शामील होकर सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया।
भारतीय जैन संघटन पारशिवनी की ओर से पिछले गत २३ वर्षों से निरंतर रक्तदान शिबिर 15 अगस्त को आयोजित किया जाता है जिसको तहत इस वर्ष भी जीवन ज्योती ब्लड बैंक के प्रमुख सहयोग से आयोजित शिबिर में शुक्रवार सुबह ९.३० बजे से युवा रक्तदाता अपना राष्ट्रधर्म निभानेके लिए उत्साहित रहे वरिष्ठ चिकीत्सक डॉ. देशमुख एवंम् श्री. प्रकाशचंद बोथरा प्रमुख समाजसेवी, श्री. किसन चहांदे संस्थापक मुक बधीर विद्यालय, नारी रोड, नागपूर, श्री. दिपक पालीवाल ने रक्तदाताओ को प्रोत्साहित कर शुभकामना दी।
भारतीय जैन संघटन के रमेशकुमार कोचर के संयोजन में आयोजित भव्य रक्तदान शिबिर में रक्तदाता युवाओ मे अमन बोथरा जिन्होने उम्र के १८ वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम बार रक्तदान किया. शिविर मे कुल 64 युवको ने रक्तदान दिया अंत मे राष्ट्रगीत गाकर शिबिर का समापन हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनानेमे भारतीय जैन संघटन के राहुल कोचर, विनय बोथरा, अमित रांका, भुषण बोथरा, डॉ.मनिष कोचर, आशिष भोयर, चेतन गव्हाने, मनोज जैन, सुरेन्द्र चोरडिया, अनुराग कोचर ने विशेष सहयोग दिया।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्तीद्वारा भारतीय जैन संघटन के रमेशकुमार कोचर ने दी।



