Home आरोग्य ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस, चंद्रपुर अध्याय रक्तदान द्वारा शिविर का आयोजन। 

ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस, चंद्रपुर अध्याय रक्तदान द्वारा शिविर का आयोजन। 

   उपक्षम रामटेके 

मुख्य कार्यकारी संपादक 

चंद्रपुर, – विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (AIPC) चंद्रपुर इकाई तथा जिल्हा सामान्य रुग्णालय रक्त संकलन विभाग के सहयोग से एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन दुर्गा माता मंदिर,बंगाली कैंप,चंद्रपुर में किया गया। 

       यह आयोजन स्वर्गीय कु.काजल उत्तम पाल की स्मृति और उनके जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय काजल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।..

          स्वर्गीय काजल,श्री.उत्तम पॉल और श्रीमती ब्यूटी पॉल की इकलौती संतान थी। उसकी 6 वर्ष पूर्व बंगाली कैम्प स्थल पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।…

      कु काजल के जन्मदिन के उपलक्ष में माता – पिता द्वारा यह रक्तदान प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लेकर रक्तदान किया।

        कार्यक्रम की अध्यक्षता INTUC के वरिष्ठ नेता श्री के.के. सिंह ने की। मुख्य अतिथियों में AIPC के मार्गदर्शक श्री मनीष तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री सेन,दुर्गा माता मंदिर के सचिव श्री चक्रवर्ती,ब्लड डोनेशन फाउंडेशन के श्री हकीम हुसैन,पूर्व पार्षद श्री मनोरंजन रॉय और AIPC चंद्रपुर के अध्यक्ष श्री रामकृष्ण कोंड्रा उपस्थित रहे। 

        कार्यक्रम का संचालन प्रभावशाली रूप से श्री प्रितेश जीवने ने किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री निसार शेख़ द्वारा किया गया। 

       उन्होंने सभी अतिथियों,रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय हज कमिटी की तरफ से रक्तदाताओं के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई।सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।…

       कार्यक्रम में श्री विनोद दत्तात्रेय,पूर्व पार्षद राजेश अड्डुर,गोपाल अमृतकर,श्रीमती सकीना अंसारी,श्रीमती वीणा खनके इत्यादि आमंत्रितों की उपस्थिति रही। AIPC के सक्रिय सदस्य – मोहम्मद शरीफ सर,भूपेश रेगुंडवार,राघोबा अलाम,एड.प्रीतीषा शाह,सूरज देवगड़े,विवेक शिंदे,प्रवीण रासा,नाहिद काज़ी,दिलीप चंदेल,एड.नाहिद हुसैन,रियाज शेख,सुभाष जुनघरे,किशोर जोगी,धनंजय शास्त्रकार,प्रदीप प्रधान,रियाज शेख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

       किसी स्वर्गीव प्रिय व्यक्ति के स्मरण में आयोजित मानवता की सेवा तथा समाजोपयोगी प्रकल्प की सभी और प्रशंसा की जा रही है।