सैय्यद ज़ाकिर
जिल्हा प्रतिनिधी वर्धा।
pahalgaam : हींगणघाट :- गत दी 0 22 अप्रैल 2025 मंगलवार को जम्मू कश्मीर में अनतनाग जिल्हे के मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन व्हली में हुए बड़े हमले में 28 बेगुनाह पर्यटकों की मौत हो गई।ओर कई गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस आतंकवादी हमले का हिंगणघाट मुस्लिम समुदाय द्वारा तीखे अल्फाजों में विरोध दर्ज किया गया है।
समाज के प्रतिनिधियों ने उपविभागीय अधिकारी,हींगनघाट इनके द्वारा भारत सरकार को निवेदन भेज कर यह घटना अमानवीय ओर इंसानियत को शर्मसार करने वाली हुई है।ऐसा बताया गया।…
हिंगणघाट मुस्लिम समुदाय ने इस हमले का तीव्र निषेध करते हुए कहा कि,देश की एकता,समन्वय शांति,ओर सौहार्द के विरोध में बनाई गई क्रूर घटना पूरी इंसानियत को शर्मसार किया है।
इस हमले में आतंकियों ने धर्म पूछ कर लोगो की हत्या की किए जाने की बात सामने आई है।इस तरह की हिंसा को इस्लाम धर्म कभी भी एतराफ नही कर सकता इस्लाम और “हजरत मोहम्मद सल्ल ललाहु अलेही वसल्लम ” इनके बताए गए मुकद्दस मार्ग पर इंसान की हिफाजत करना रहेंम करना ओर शांति प्रचार करना यहीं सच्चा धर्म है।
उपविभागिय अधिकारी को निवेदन देते हुए एड.मुबारक मलनस,हुमायु बेग,अली भाई,खलील भाई ,सैय्यद अख्तर अली,जमील मलक आदि की बड़ी संख्या में उपस्तिथि थी।



