सैय्यद ज़ाकिर
जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा।
हींगनघाट:– गत दी.21अप्रैल के दिन तहसील कार्यालय के परिसर में शाम 4 बजे दरमियान हुए हादसे में एक 74 वर्षीय दिव्यांग महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक महिला शहर के संजय गांधी स्कूल के पीछे,न्यू यशवंत नगर की निवासी,सावित्री बाई राज बाबू तिवारी इनकी पहचान है।शाम 4 बजे के दरमियान यह महिला संजय गांधी निराधार योजना के कार्यालय कार्यालयीन काम काज के लिए आई थी।
काम काज निपटने के उपरांत यह महिला तहेसिल कार्यालय के अंदर के मुख्य द्वार के सामने के परिसर में आई,इसी परिसर से निकली कार नंबर एम.एच.३२,ए.न. 4844 ने महिला को बेरहमी से कुचल दिया।…
परिसर में उपस्थित कुछ लोगो ने इस कार में सवार तीन लोगो डाट डपटाकर महिला को उपचार के लिए ले जाने को कहा,कार चालक ओर दो लोगो ने महिला को स्थानीय उपजिल्हा अस्पताल में भर्ती कर इस दौरान ये तीनो ही वहां से कार क्र.एम. एच.32,ए.एन.8444 के साथ फरार हो गए।
हादसे के दरमियान महिला के पास से आधारकार्ड के ऊपर लिखा हुआ मोबाईल नंबर से उनके परिवार वालों को जानकारी दी गई।मृतक महिला का परिवार उपजिल्ला अस्पताल पहुचे तक इस महिला की मृत्यु हो गई ऐसा डॉक्टर ने बताया।…
इस मामले की हिंगणघाट पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज की गई दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पो.उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत दुर्गे,पुलिस कर्मचारी अगेश्वर चौधरी घटना स्थल पहुच कर पंचनामा किया,उसी रात पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया था।…
दी. 22 अप्रैल को पोस्ट मार्टम के उपरांत शाम 4 बजे सावित्री बाई राज बाबू तिवारी को पंच तत्व में विलीन कर श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जिनको अग्नि उनके बड़े पुत्र ने दी शमशान भूमि में उनके परिवार के पुत्र,नाती,दोनो दामाद,वार्ड परिसर के निवासी ओर मित्र गण उपस्थित थे।सभी ने उनको अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।



