सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
दखल न्यूज भारत
हींगणघाट :- गत दीo 27/12/2025/ शनिवार शाम 6:30 बजे शहर की जामा मस्जिद चौक पर,सर ज़मीन ए हिंदुस्तान सुल्तान ए हिंद “हजरत ख़्वाजा गरीब नवाज़ के उर्स के मुकद्दस मौके पर सुलतान ए हिंद हज़रत ख़्वाजा गरीब नवाज़ लंगर कमेटी द्वारा लंगर का आयोजन किया गया।
जिसमे सबसे पहले जामा मस्जिद के इमाम साहब ने फातेहा देकर सभी के लिए खैरो बरकत, काम्याबी की दुआ मांगी। सुल्तान ए हिंद हज़रत ख़्वाजा गरीब नवाज़ के दरबार में हजारों की तादात में हिंदू मुस्लिम सभी भाई जियारत के लिए जाते है जहां सभी के दिल दिमाग को सुकून हासिल होता है।
समन्वय,एकता सेवा भावी इस लंगर के कार्य कर्म में प्रमुख अतिथि के रूप में उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री०सुशील नायर साहब,थानेदार श्री.अनिल राऊत साहब का लंगर कमेटी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।उसके उपरांत युवा नेता ऋषभ मनोज वर्घने का भी स्वागत किया गया।
इस लंगर में उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री.सुशील नायर,थानेदार श्री.अनिल राऊत साहब उनके सहकर्मी जगदीश चौहान,राहुल गिरडे, शेख रहीम,ट्रैफिक विभाग के आवा री साहेब,संजय त्रिपाठी,अन्य की उपस्तिथि थी। सुल्तान ए हिंद ख़्वाजा गरीब नवाज़ लंगर कमेटी को सभी हिंदू-मुस्लिम भाइयों भरपूर सहयोग दिया है।ओर स्थानीय नगर परिषद ने पानी ओर साफ-सफाई हेतु विशाल ब्राह्ममनकर ओर अविनाश चौहान ,यातायात सुरक्षा व्यवस्था में हींगनघाट पुलिस स्टेशन सभी ने भरपूर सहयोग दिया।जिसकी सभी ने सराहना की। इस विशाल लंगर को कामयाबी की बुलंदी का परचम लहराने में सुल्तान ए हिन्द ” हज़रत ख़्वाजा गरीब नवाज़ का करम कायम है। उनकी ही दुवाओं का असर है।
इस लंगर के सफतार्थ मुज्जफर हुसैन ऊर्फ (मुज्जू), तोसिफ अली,एड. शेख इश्तियाक,सैय्यद राहिल अली,दानिश शेख,आरिफ सोलंकी,दानिश, शेख अकरम,दीपक कूडमेथे,शेख इश्तियाकी,शेख अशफाक,सैय्यद ज़ाकिर आदि ने अथक परिश्रम किया।



