पूर्व पत्रकार संघ के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद रफ़ीक भाई का जन्मदिन और उनके सुपुत्रों की क़ामयाबी का शानदार जश्न आयोजन किया गया।

सैय्यद ज़ाकिर 

जिल्हा प्रतिनिधी वर्धा

       हिंगणघाट :–हिंगणघाट शहर पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष हाजी रफ़ीक भाई के जन्मदिन और उनके बच्चो की क़ामयाबी की पहेली मंजिल पर कदम का जश्न शानदार आयोजन किया गया। 

        आयोजको प्यारू भाई कुरेशी,और सज्जू भाई ने एक पंथ दो काज वाली कहावत को सच कर दिया।

          हाजी रफ़ीक भाई पत्रकार का जन्मदिन और उनके बच्चे एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाए रफ़ीक भाई के सभी चाहने वालो ने उन्हें बेशुमार मोहब्बत दी।

              उनके सभी दोस्तों ने विशाल फूलो के हार,शॉल,और गुलदस्तों की कतार लगा दी।हाजी रफ़ीक भाई अनेक प्रतिभाओं के धनी है।

          क्षइसके अतिरिक्त समन्वय,एकता,भाईचारा के प्रतीक जो हर वक्त दुखी समस्याग्रस्तो की मदत में प्रथम तत्पर है।जिनकी हर एक क्षेत्र पर कमांड है।हर दिल अजिंज है इस अवसर पर सभी पत्रकार,सामाजिक कार्यकर्ता नेताओ ने जन्मदिन और बच्चों की कामयाबी की शुरुवात का पहेले कदम पर पुरखुलूस मुबारक बाद दी।

             इस अवसर पर सोनू आर्य,सज्जू भाई, सादिक, यूनुस कुरेशी, जानी,पत्रकार किरण वैद्य,संदीप रेवतकर,अब्बास खान,रवि एनोरकर,सैय्यद ज़ाकिर,नईम मलक,योगेश लखोटे,केवल ढाले,राजेश कोचर,पप्पू अवस्थी,भास्कर कलोडे आदि की बड़ी संख्या में उपस्थिती थी।