सैय्यद ज़ाकिर
उपसंपादक
हिंगणघाट :- पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल को रोटरी क्लब हींगणघाट द्वारा बुधवार सुबह 9:30 बजे डाॅ.बाबासाहेब आंबेडकर स्कूल,हींगणघाट में विशेष डस्टबिन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता,कचरा प्रबंधन तथा पर्यावरण सरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।विद्यार्थियों को सवच्छ ओर हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
यह प्रकल्प प्रो.डायरेक्टर रोटेरियन प्रतिभा वांध्रे के मार्ग दर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी के सदस्य उपस्थित रहे ओर विद्यार्थियों को पर्यावरण हितैषी आदते अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष पीताम्बर चंदानी ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।



