श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ व्दारा आयेजित तीन दिवसीय महाविर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव संपन्न…

    कमलसिंह यादव 

तालुका प्रतिनिधि पारशिवणी

    पारशिवनी:- श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक सघ व्दारा आयेजित महाविर जयंती के अवसर पर सकल जैन समाज परशिवनी द्वारा तीन दिवसीय समारोह आज संपन्न हुआ।

 प्रति वर्षानुसारं इस वर्ष भी महाविर जयंती के तीन दिवसीय महाविर जयंती उत्सव अवसर पर भगवान श्री महावीर स्वामी की मूर्ति रथ पर पुष्पो व्दारा सजाकर प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। 

    पारशिवनी के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से रविवार सुबह ८.३० बजे प्रभात फेरी की शुरुवात हुई।

           जिसमे छोटे बच्चे हाथ में जीन शासन का ध्वज लेकर भाई- बहने भारी संख्या में भगवान की जयजयकार को घोषणा करते हुए भजन गाते हुये चल रहे थे साथ ही भगवान के सिद्धांत “जिओ और जीने दो, अहिंसा परमोधर्म व जल ही जीवन है” विश्वशांति के लिए अंहिंसा का प्रचार करते हुए पारशिवनी शहर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए प्रभातफेरी के प्रमुख श्री मुकेश बाबु कटारिया परिवार, श्री दीपक पालीवाल, श्री गौरव पनवेलकर एवं कोचर परिवार द्वारा शीतपेय, गन्नाजूस, आइस-क्रीम फल व शुद्ध जल के वितरण के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। 

          पारशिवनी शहर के श्री महावीर भवन में आयोजित धर्मसभा में आचार्य श्री विजयराजजी म.सा. की सुशिष्या परमश्रधेया श्री वैभवश्रीजी म. सा. ने. भगवान महावीर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित धर्मप्रेमी भाई-बहनों से भगवान के द्वारा दिए गए संदेश त्याग, तपस्या के साथ स्वस्थ जीवन जीने का आव्हान किया ।

          श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष श्री रमेशकुमार कोचर ने जीन शासन पर भक्तिगीत प्रस्तुत किया एवं श्री मनोज जैन ने आभार प्रदर्शन करते हुए सकल जैन समाज के युवा साथियों का उनके सहयोग के लिए अभिनंदन किया।

         तीन दिवसीय भगवान महावीर के जन्मोत्सव मे सफल बनाने मे समाज के श्री विपिन पनवेलकर ,मनोज चांगडा, श्री राजन रांका,डॉ.मनिष कोचर ,सुरेन्द्र चोरडिया, भुषण बोथरा, श्री गोरव पनवेलकर,श्री अमीत रांकां श्री चंदन बोथरा, विनय बोथरा, उसी प्रकार समाजीक महीला मंडल की सौ रेखा कटारिया, सौ.पायल जैन, सौ. पुजा जैन, सौ.किरण कोचर, सौ.संतोष बोथरा सह समस्त महीला पुरुष ने विशेष सहकार्य से महाविर जयंती के तिन दिवसीय महोत्सव का आज समापन हुआ।