श्री.राम नवमी अति उत्साह से मनाई गयीं।। — हिंगणघाट पोलीस सुरक्षा व्यवस्था की कार्य प्रणाली,तारीफ के काबील है।

  सैय्यद ज़ाकिर

जिल्हा प्रतिनिधि वर्धा

हिंगणघाट :- गत बुधवार श्री.राम नवमी के पावन पर्व पर सुबह 10 बजे बाईक रैली का आयोजन किया गया।शाम 7 बजे से हर वार्ड सर रैलीयो का आगमन शुरू हो गया था। रैली में बनाई गई आकर्षक -चुम्बकीय झांकियो ने सबका मन मोह लिया।।

            रैली भ्रमण मार्ग पर शिवाजी वार्ड के युवा मंडल बड़े पैमाने पर अल्पोहार का आयोजन कर भक्तो में वीतरह किया गया। बड़ी संख्या में भक्तो ने इसका लाभ लिया।इस पुरे रैली में सबसे प्रशंशा दायक कार्य कठिन परिश्रम हिगणघाट पोलीस विभाग का रहा है।।

         शहर में सुरक्षा व्यवस्था इतनी जबरदस्त थी कि परिंदा भी पर नही मार सका। एक के बाद एक रैलियों की कतार लगने से पोलीस विभाग को बड़ी मेहनत -मशकत करनी पड़ी ।अति सवेंदनशील जगहों पर पोलीस परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया था। रैली को एक चौक से दूसरे चौक तक पर करने का कार्य पोलीस ही कर रही थी।

          पोलीस की इस सक्रिय सवेंदनशील एकता भाईचारा समन्वय की कार्यप्रणाली पर जामा-मस्जीद चौक वासियों ने हिगणघाट पोलीस विभाग की सरहाना कर तहेदिल से पोलीस विभाग का शुक्रिया अदा किया है ।सवेंदनशील स्थानों पर पोलीस सुबह से ही पोलीस विभाग के कर्मी अपने कार्य स्थल पर तैनात थे।

           जनहित की सेवा में कार्यरत पोलिस कर्मी भी सुविधाओ के अभाव में दिखाई दिए। चुनाव और धार्मिक पर्व एक समय पर आने पुलिस विभाग काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।।

           नुरुल हसन पोलीस अधीक्षक वर्धा इनके बेतरीन मार्गदर्शन में तमाम सुरक्षा-दल ,राज्य पोलीस राखीव दल,दंगल पथक,गुप्त पोलीस विभाग वर्धा, महिला -पुरुष पोलीस ,होमगार्ड्स महिला -पुरुष कर्मी,ग्रामीण विभाग पोलीस ,और रौशन पंडित उपविभागीय पोलीस अधिकारी हिगणघाट, एव वृष्टी जैन प्रभारी थानेदार पोलीस स्टेशन हिगणघाट, के सभी पोलीस कर्मियों ने अपने त्रिवगति और सक्रिय कार्यप्रणाली का तारीफे क़ाबिल काम किया है ।