जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 20 जनवरी को जिले से 17506 परिक्षार्थी परिक्षा देगे।

    कमलसिंह यादव 

तालुका प्रतिनिधि पारशिवणी

 पारशिवनी – नागपुर जिले की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2024 कक्षा 6 के लिए प्रवेश हेतु परीक्षा शनिवार 20 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।

         इस संबंध में जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय नागपुर की प्राचार्या डॉ. जरिना कुरेशी से प्राप्त जानकारि के अनुसार प्रवेश चयन परीक्षा के जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था वे अपना एडमिट कार्ड nvshq.gov.in वेवसाइट तथा cbseitnsrcil.nic.in से डाऊनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।

            इसके लिए अभ्यर्थी को यूजर आईडी में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड में जन्म तिथि अंकित करनी होगी। यह परीक्षा 20 जनवरी 2024 को प्रातः 11:30 से 1:30 बजे तक पारशिवनी तालुका के दो परिक्षा केन्द से कुल 753 परीक्षार्थी परिक्षा देगे। जिनमे लालबहादुर शास्त्री विद्यालय बाबुलवाडा केन्द मे 432 विद्यार्थी परिक्षा देगे। तथा हरिहर विद्यालय पारशिवनी केन्द पर कुल 321 विद्यार्थी परिक्षा देगे।

             इस प्रकार पारशिवनी तालुका के दोनो केंद्रों 753 परिश्रार्थी परिक्षा देगे। नागपुर जिले के कुल 48 केंद्रो से 17506 विद्यार्थी परिक्षार्थी विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र पर आवेदन किए गए परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व20 जनवरी सुबह प्रातः 10:30 तक पहुंचाना सुनिश्चित करें और प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा निदेर्शी को ध्यान पूर्वक पढ़ कर पालन करें।

           विद्यार्थी के पास आधार कार्ड या अन्य फोटो लगा पहचान पत्र होना चाहिए। यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आए तो सहायता हेतु संबधित अधिकारी से मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या जवाहर नवोदय विद्यालय नवेगाव खैरी पारशिवनी जिला नागपुर में व्यक्तिगत आकर भी संपर्क किया जा सकता है उक्त जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जरिना कुरेशी ने दि।